पानीपत | प्रवीण भारद्वाज. पानीपत के डाहर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का निवासी था और अपने रिश्तेदारों से मिलने पंजाब से पानीपत आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम देवराज डाहर गांव के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देवराज को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो अमेरिका भागे: पत्नी और दो बेटियों को भी साथ ले गए, सरकार ने पासपोर्ट रद्द किया
- Free Fire India: आज से डाउनलोड कर सकेंगे गेम, जानें Android और iPhone के लिए पूरी डिटेल
- बिहार MLC चुनाव: पहले दौर में ब्रजवासी ने विरोधियों को पछाड़ा, दूसरी वरीयता के वोटों से होगा जीत-हार का फैसला
- ओबामा के व्हाइट हाउस को ‘चीजकेक फैक्ट्री’ कहने पर ट्रंप का पलटवार, कहा- पूर्व राष्ट्रपति ‘नासमझ’ और ‘घटिया प्रेसिडेंट’
- छतों और जोहड़ पर उगाई धान की फसल! फर्जी पोर्टल पंजीकरण से 32 लाख के घोटाले का आरोप

