प्रवीण भारद्वाज, पानीपत. शहर में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला चोरों के एक गिरोह ने घर में परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए मकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और बर्तन चोरी कर फरार हो गया। चोरी की वारदात से जुड़ा CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं मकान के आसपास घूमती दिखाई दे रही हैं।
परिजनों के अनुसार, जब वे घर वापस लौटे तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और बर्तन गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रही संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले महिलाओं ने मकान की रेकी की होगी और परिवार के बाहर जाने के बाद चोरी को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, चोरी हुए जेवरात, नकदी और अन्य सामान की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
- 6 महीने में 23 मौत की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर से फैमिली कोर्ट में हुई नियुक्ति

