इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मिढासन नदी के पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव SDRF की टीम ने 24 घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है। मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते युवक ने छलांग लगा दी थी। जिसके बाद पुल पर उसका लावारिस मोबाइल फोन मिलने से सनसनी फैल गई थी।
मंगलवार को सुशील सोनी (32) ने अज्ञात कारणों के चलते मिढासन नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना से 6 सदस्यीय SDRF टीम को मौके पर भेजा गया। नदी के तेज बहाव और गहराई की परवाह न करते हुए टीम के सदस्यों ने बोट की मदद से व्यापक सर्च अभियान चलाया। आखिरकार घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर युवक का शव मिल गया।
ये भी पढ़ें: झरने में नहाकर लौटे थे… 10 दिनों में एक-एक कर 4 मौतें… नहाने के बाद आखिर क्या हुआ?
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस विवेचना के बाद ही हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



