कुंदन कुमार, पटना। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पटना स्थित लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य के कई अहम मुद्दों को उठाया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा, पुल टूटने की घटनाओं की जांच, राघोपुर में हुए नाव हादसे, राहत-बचाव व्यवस्था और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और संबंधित मामलों की जांच कराने की मांग भी रखी।
सीएम सम्राट, तेजस्वी और चिराग पर साधा निशाना
इसके अलावा सासंद पप्पू यादव ने KYP केंद्रों के बंद होने, बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों के आंदोलन, नए डिग्री कॉलेजों में विषयों की उपलब्धता, नियुक्ति नियमावली और बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने का मुद्दा उठाया। इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने चिराग पासवान से सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने के साथ ही सरकार में बने रहने के फैसले पर भी सवाल किया।
‘सरकार के आंख में पानी नहीं, विपक्ष मर चुका’
वहीं, वैशाली नाव हादसे पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, परसों भी इलाज कराने एक लोग जा रहे थे, वो डूबकर मर गए। हर दिन लोग मर रहे हैं। रूपौली में दो लोग मर गए। तो आज मैं जा रहा हूं राघोपुर, निश्चित रूप से चौदह परिवारों की मदद होगी, लेकिन सरकार की आंख में पानी ही नहीं है और विपक्ष मर चुका है और नई राजनीति करने वाला कहता है, वोट 30 साल से चोर को दिए हो तो मरोगे ना। तो ऐसी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है, तो बिहार की स्थिति अच्छी नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए अधिक मुआवजे की मांग की है।
ये भी पढ़ें- 9 बच्चियों समेत 13 की मौत, वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बयान आया सामने

