Pappu Yadav: मधेपुरा स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में दुर्गा महोतस्व का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक विवादित घोषणा कर दी है, जिसे लेकर सवाल उठने लगा है। दहअसल कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि, बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वह दो लाख रुपये का इनाम देंगे। बेटियों और महिलाओं से सुरक्षा जुड़े मामले पर उनके द्वारा अपनाए गए इस हिंसक रूख को लेकर सवाल उठने लगा है।
महाभारत से भी बड़ा युद्ध होगा- पप्पू यादव
दरअसल दुर्गा महोत्सव के दौरान पप्पू यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बेटियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने आगे कहा कि, महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाने पर वे दो लाख रुपए देंगे। सांसद ने यह भी कहा कि बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ महाभारत से भी बड़ा युद्ध होगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ा बहस
सांसद पप्पू यादव का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग जहां इसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग चुने गए एक सांसद द्वारा अपराध के जवाब में हिंसा की बात कहने पर सवाल उठा रहे हैं।
सासंद का पैतृक गांव है खुर्दा
दरअसल मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड का खुर्दा गांव सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव है। दुर्गा पूजा के मौके पर यहां हर साल महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के दौरान कुश्ती, कबड्डी, दौड़ जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव का हाथ काटकर लाने पर इनाम देने की घोषणा वाला बयान चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने दोस्त संग मिलकर की बहन की हत्या

