मोहाली: परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्याकांड को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके अंतर्गत अन्य जुड़े तारों की भी जांच की जा रही है. इसी कड़ी में सीबीआई की टीम सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल भवन पहुंची. इस दौरान फार्मेसी विंग में परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के संबंध में जांच के तहत कार्रवाई की गई.
जांच एजेंसी को कई तरह के शक है इसे लेकर अब लगातार जांच कि जा रही. फार्मेसी विंग के कुछ अधिकारियों ने कथित तौर पर केमिस्टों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती है. सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि अश्वनी कुमार समेत कितने अन्य केमिस्टों को लाइसेंस जारी किए गए या उनके लाइसेंस निर्धारित प्रक्रिया की शर्तें पूरी किए बिना बहाल किए गए.
सीबीआई की टीम ने मंगलवार रात कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और कुछ घंटे बाद वहां से रवाना हो गई. फिलहाल, एजेंसी की ओर से इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें कि आज भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है. न्याय के लिए लड़ाई अब भी जारी है. परिजनों ने लगातार मोर्चा खोला हुआ है, जिसमें कई संस्थाएं शामिल हो कर न्याय मांग रहे हैं.
- मेट्रो की गति, हवाई उड़ान की शक्तिः डबल इंजन सरकार में बदली UP की तकदीर और कनेक्टिविटी, CM योगी ने गिनाई विकास की उपलब्धियां
- यूपी में पहली बारः 93 नगर निकायों का बनेगा मास्टर प्लान, तय होगा कहां बनेंगे मकान और सड़कें
- आष्टा में Lalluram.com और NEWS24 MP-CG के ‘मध्य प्रदेश का भविष्य’ कार्यक्रम का सफल आयोजन; जल्द दौड़ेगी ट्रेन, बनेगा ट्रामा सेंटर और भव्य स्टेडियम
- दिल्ली में एक्स्ट्रा छोले को लेकर खूनी विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
- CG News : 25 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई

