संगरूर. पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की नाराजगी लोगो में अब भी जारी है। झोटा हत्याकांड को लेकर संघर्ष कमेटी और विभिन्न संगठनों ने विरोध तेज करते हुए 5 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने बड़े स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी की है। कमेटी का कहना है कि न्याय के लिए जो भी जरूरत होगी वह कदम उठाया जाएगा.
संघर्ष कमेटी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर उनका धरना लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP इस्तीफा दें। इसके अलावा राज्य में नशे की सप्लाई और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। आरोप यह भी है कि इस केस में अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है. वहीं इस हत्याकांड की सही जांच की माग को मानते हुए केस को सीबीआई को सौपा जा चुका है.
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2026 को मानसा में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार की सिफारिश पर CBI ने जांच अपने हाथों में ले ली है।
हालांकि, CBI जांच शुरू होने के बावजूद झोटा का परिवार और संघर्ष कमेटी संतुष्ट नहीं हैं। उनकी अन्य मांगों को लेकर धरना जारी है। अब 5 नवंबर को मुख्यमंत्री के आवास के घेराव के ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में इस आंदोलन को लेकर हलचल बढ़ने की संभावना है।
- पाकिस्तान पर FATF मेहरबानः खुलेआम पल रहे आतंकी के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया, 2030 तक खुली छूट मिली
- दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे 500 पुलिस बूथ, 6 फ्लाईओवरों का होगा कायाकल्प
- एक भगाने में लगा, दूसरा स्वागत को तैयार! स्वामी प्रसाद को अखिलेश की ना, कांग्रेस इंडी गठबंधन में शामिल करने को आतुर
- तीसरी कक्षा का छात्र बना हैवान : 6 साल की बच्ची को बेंच पर पटका, ईंट से सिर पर किए 12 वार
- ‘शीतल पैराडाइज’ में अवैध निर्माणः 146 की जगह बना दिए 222 फ्लैट, पार्किंग की जगह तान दी दुकानें और कम्युनिटी हॉल, EOW में शिकायत

