पंजाब में एक बार फिर से बसों के पहिए थमने वाले हैं। बस संगठन ने एक बार फिर से हड़ताल की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है, जिसके अंतर्गत तीन दिनों तक बस नहीं चलेंगी।
बता दें कि पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी वजह से इन दिनों में बसें बंद रहने वाली हैं, जिस कारण अब यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के ने बताया कि 9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें किसान संगठन, सीटीयू हिमाचल और अन्य बड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि ठेका प्रथा को खत्म किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए है।
यूनियन के सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से पड़े हुए हैं और इसके पहले भी कई बार मोर्चा खोल चुके हैं लेकिन फिर भी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके बाद एक बार फिर से एसोसिएशन ने हड़ताल का दिन निश्चित कर लिया है। यूनियन ने साफ कहा है कि इस बार आर या पार की लड़ाई होगी।
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई

