शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के रेलवे यात्रियों के अच्छी खबर है। हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि फिर बढ़ी है। इसी कड़ी में 07075/07076 समर स्पेशल ट्रेन मई के अंत तक चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के 4-4 फेरे बढ़ाए हैं।
10 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का दिव्य चंद्र श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
यह विशेष ट्रेन 8, 15, 22 और 29 मई को हैदराबाद से चलेगी। 10, 17, 24 और 31 मई को समर स्पेशल ट्रेन सुविधा गोरखपुर से मिलेगी। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस निर्णय से यात्रियों को राहत भरा सफर मिलेगा।
MP Weather Update: एमपी में फिर बदला मौसम, 12 मई से लू का अलर्ट, आंधी-बारिश के बाद अब तपेगा प्रदेश
एसी और स्लीपर की बेहतर सुविधा
बताया जाता है कि समर स्पेशल 22 एलएचबी कोच के साथ चलेगी। एसी और स्लीपर की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध है। समर स्पेशल ट्रेन की अवधि रेलवे ने बढ़ाई है। ठहराव और समय पूर्ववत रहेंगे। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

