पठानकोट. पठानकोट के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास स्थित एक टैंकर वर्कशॉप से बड़ी खबर समाने आई है, यहां वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए भीषण धमाका हुआ जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. धमाके की आवाज की आवाज ऐसी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
इस दर्दनाक हादसे में वर्कशॉप के फोरमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दौलत राम निवासी बलसुआ के रूप में हुई है. इस घटना के बाद आसपास में सनसनी फैल गई है, वहीं लोगो में डर का माहौल बना हुआ है.
घटना के तुरंत बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल धमाके के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस मौजूद होने के कारण विस्फोट हुआ.पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. साथ ही राहत कार्य भी किया जा रहा है.
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद
- Naagin New Season: एकता कपूर की नई नागिन होंगी श्रुतिका अर्जुन! ‘बिग बॉस 18’ से मिली थी पहचान

