पटियाला. पटियाला से बड़ी दुखद खबर सामने आईं है, जिसमें पांच दोस्त नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर मे डूब गए . यह सभी नहाए में नहाने पहुंचे थे इसी दौरान पांचों दोस्तों के बीच भाखड़ा नहर को तैरकर पार करने की शर्त लग गई, जो काल का कारण बनी. शर्त पूरी करने के दौरान अचानक से पानी का स्तर बढ़ा और वह खुद को संभाल नहीं पाए.
पांचों युवक नहर के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे.अचानक वहां मौके पर मौजूद लोगो ने युवकों की चीख-पुकार सुनकर लोग आए. आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं. उनकी तलाश लगातार जारी है.
लापता युवकों में करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा शामिल हैं. मां का सहारा छिन गयाबताया जा रहा है कि करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था. पिता की मृत्यु के बाद करमजीत ही अपनी मां का एकमात्र सहारा था और वह उनके साथ ही रहता था. अब वह सहारा भी मां से दूर हो गया.
वहीं दूसरा लापता युवक सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. फिलहाल गोताखोरों और प्रशासन की टीमें दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं. इस घटना से युवाओं के परिजनों में गहरा मातम छाया हुआ है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

