पटियाला। पटियाला जिले के राजपुरा क्षेत्र से सनसनीखेज मामला समाने स्याही, जहां एक देखरेख करने वाली केयरटेकर ने की बीमार महिला की हत्या कर दी. थाना सदर राजपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपित महिला फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अधिकतर समय बिस्तर पर ही रहती थीं। उनकी देखभाल के लिए एक महिला को केयरटेकर के रूप में रखा गया था. परिवार को उम्मीद थी कि वह उनकी सेवा करेगी, लेकिन अब उसी महिला पर सबसे गंभीर आरोप लगे हैं.
कई बार हुई थी महिला नाराज
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला बीमारी के कारण कई बार बिस्तर पर ही शौच कर देती थीं. आरोप है कि उनकी सफाई करने को लेकर केयरटेकर महिला घृणा करती थी और इसी बात को लेकर वह अक्सर नाराज रहती थी. पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसने यह वारदात अंजाम दी, हालांकि हत्या किस तरीके से की गई और घटना के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
कैमरे की होगी जांच
सूचना मिलने पर थाना सदर राजपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कैमरे की रिकॉर्डिंग पुलिस ने ले ली है. पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान के आधार पर आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैमरे की रिकॉर्डिंग, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपित महिला घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही.

आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना ने बुजुर्गों की देखभाल के लिए रखे जाने वाले कर्मचारियों के सत्यापन और निगरानी व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

