पटियाला। पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिसमें पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एक निजी डिलीवरी कंपनी के एजेंट जैसी वर्दी पहनकर घूमते थे।
इतना ही नहीं, हथियारों को भी पार्सल जैसी पैकिंग में रखा जाता था, ताकि किसी को उन पर शक न हो। अनुमान है कि यह गिरोह लंबे समय से इस आर्ष के अवैध काम को अंजाम दे रहा था।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह नवांशहर के गैंगस्टर सोनू खत्री के इशारे पर पंजाब के विभिन्न इलाकों में हथियार पहुंचा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर निवासी विशाल, सीढेरी शीशगढ़, जिला बरेली निवासी सुभाष, गांव टल्ला, जिला होशियारपुर निवासी जिंदर उर्फ सागर और भार्गव कैंप, जिला जालंधर निवासी बादल कुमार के रूप में हुईहै।
डिलवरी एजेंट जैसे ड्रेसपुलिस ने जांच में पाया है कि चारों आरोपी डिलीवरी एजेंट जैसी वर्दी पहनकर सामान्य पार्सल वितरण करने वाले कर्मचारियों की तरह आवाजाही करते थे। हथियारों को भी डिलीवरी पार्सल जैसी पैकिंग में रखा जाता था, जिससे रास्ते में किसी को संदेह नहीं होता था। इसी तरीके का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
- बालाघाट बहुचर्चित चावल घोटाला: पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- कर्मचारियों को सांता क्लॉज की टोपी पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी
- Bilaspur News Update : कैफे में लगी भीषण आग… चोरी के तीन मामलों का खुलासा… SECR से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें रद्द
- Karam Festival 2026: मांदर की थाप और करम डाल की पूजा से सजेगा पर्व, जानें क्यों खास है झारखंड का करम उत्सव
- ऑस्ट्रेलिया ने UNSC में सीट के लिए अभियान शुरू किया, पीएम अल्बानीज़ ने कहा- नियमों का शासन हो, न कि शक्ति और बल का



