पटियाला। आज के समय में रिश्ता खिलौना बन गया है. आए दिन नए नए मामले ऐसे सुनाई देते हैं जिसमें लोग अपने रिश्तों को बेरहमी से खत्म करते नजर आते हैं. हाल ही में सिया और केतन द्वारा किए गए चेतन हत्या कांड चर्चा में रहा. ऐसा ही एक केस
जिले के गांव हरीमाजरा में सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले युवक की हत्या की और फिर घटना को मकान से गिरकर लगी चोट का मामला बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.
मृतक सुखविंदर सिंह के शरीर और सर पर लगी चोटों से कत्ल का खुलासा होते ही पुलिस को शिकायत कर दी. मृतक के जीजा मोतीराम के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी हरजीत कौर और उसके प्रेमी शिंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है. घनौर थाना के एडिशनल इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
जब वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. वहां पहुंचने पर सुखविंदर सिंह बेहोशी की हालत में मिला और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
अवैध संबंध का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हरजीत कौर के शिंदर सिंह नामक व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध है. कई समय से दोनों संबंध में है लेकिन इस रिश्ते को उजागर नहीं किए. शिंदर सिंह का उनके घर लगातार आना-जाना रहता था, जिसे लेकर सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. आरोप है कि 19 और 20 जुलाई की दरमियानी रात दोनों ने किसी घातक हथियार से सुखविंदर सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. शिकायत के अनुसार हत्या के बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए हरजीत कौर ने अस्पताल में यह जानकारी दर्ज करवाई कि सुखविंदर सिंह मकान से गिरकर घायल हुआ है, हालांकि परिजनों को इस कहानी पर संदेह हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर हरजीत कौर और शिंदर सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा



