Bihar Crime: राजधानी पटना में एक 38 युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय युवक सुजीत चौधरी उर्फ अंकित राज के रूप में हुई है। जबकि पूरा मामला पटना सिटी चौक थाना क्षेत्र के आगा हुसैन के चौराहे मोहल्ले की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि युवक का शव पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी तक कोई ठोस कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल का जांच कर कुछ जरूरी सबूत एकत्र किया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में किसी भी संभावना से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत की असली वजह का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
वहीं, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि, मृतक अर्जुन चौधरी का 38 वर्षीय पुत्र था। उन्होंने कहा कि, अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उससे यह पता चला है कि युवक नशे का आदी था। हालांकि युवक के मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार, जानें वजह


