Patna Viral Video: जेपी गंगा पथ पर चलती बाइक में युवक-युवती के रोमांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ट्रैफिक के बीच बाइक पर बेहद लापरवाही से एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन दोनों को इसकी कोई परवाह नहीं दिख रही। वीडियो सामने आने के बाद अब ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बाइक पर किस करते नजर आए युवक-युवती

पूरा मामला शनिवार (5 सितंबर) का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। उसके साथ पीछे बैठी युवती उससे लिपटी हुई है और दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट भी नहीं पहने है। व्यस्त सड़क पर इस तरह बाइक चलाना और उस दौरान इस तरह की हरकत करना किसी भी वक्त मुसीबत खड़ी कर सकता था।

ट्रैफिक नियमों को लेकर उठ रहा सवाल

जेपी गंगा पथ पर जहां लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, वहां थोड़ी सी भी चूक बाइक का संतुलन बिगाड़ सकती थी। ऐसे में हादसा होने पर बाइक सवार दोनों लोगों के साथ सड़क से गुजर रहे दूसरे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही बाइक के नंबर के जरिए युवक-युवती की पहचान करने में जुटी है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी वीडियो की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद बाइक सवार के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- ‘ऐसा हृदयहीन प्रधानमंत्री नहीं देखा’, सत्य निकेतन इमारत हादसे पर पप्पू यादव का PM पर बड़ा हमला