कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला मोड़ पर आज सोमवार (19, अक्टूबर) को खाना बनाते समय छोटा गैस सिलेंडर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद हुए तेज धमाके के आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ बताया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घाना बनाते समय हुआ हादसा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोसाईं टोला मोड़ के पास स्थित एक घर में घाना बन रहा था। इस दौरान अचानक छोटा गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर के फटने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

हालांकि छोटा गैस सिलेंडर कैसे फटा? इसके पीछे किसी वास्तविक कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह का पता चल सकेगा। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- नालंदा में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत से सनसनी, रात में दोस्तों के साथ बाहर निकला था मृतक