कुंदन कुमार, पटना। बिहार में 27 मई, 2026 को 1,799 दरोगा पदों के लिए आयोजित हुई मुख्य लिखित परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार (15 जून) को बड़ी संख्या में पटना कॉलेज के छात्र अपने हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज छात्रों ने पटना कॉलेज परिसर से जेपी गोलंबर तक मार्च निकाला और परीक्षा को दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं।
सड़क पर उतरने को हम लोग मजबूर- छात्र
दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा लेने की मांग कर रहे छात्र बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन में शालिन होने के लिए पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने अलग-अलग बातों के जरिए अपनी समस्याओं को लिखा था। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सरकार, प्रशासन या फिर संबंधित एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
सरकार से दोबारा परीक्षा कराने की मांग
प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता अमन कुमार ने कहा कि, सरकार ने भी माना है कि इस परीक्षा के धांधली हुई है, फिर परीक्षा को रद्द क्यों नहीं किया जा रहा है? आयोग से भी मिलकर हम लोगों ने शिकायत की थी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ तो, अब हम लोग सड़क पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी से हमारी मांग है कि इस परीक्षा को रद्द कर फिर से दोबारा इसकी परीक्षा ली।
ये भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी ने पहले ही कहा था’, सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान तोड़फोड़ पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

