कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझान में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर यादव और आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर यादव को 1273 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. संजीव को 1271 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह डॉ. संजीव फिलहाल महज 2 वोट से पीछे चल रहे हैं।

पहले राउंड के आंकड़ों से मुकाबले की नजदीकी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बेहद कम है, ऐसे में आगे की मतगणना पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि अगले राउंड की गिनती में किस उम्मीदवार को बढ़त मिलती है और अंतिम परिणाम किसके पक्ष में जाता है।

खबर अपडेट हो रही है……