पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का पारिवारिक विवाद अब केवल अदालत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया और अध्यात्म के गलियारों तक पहुंच गया है। तलाक के मुकदमे के बीच दोनों ओर से कड़वाहट साफ देखी जा रही है।
अनिरुद्धाचार्य की पवन सिंह को नसीहत
हाल ही में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के पास एक महिला भक्त अपनी व्यथा लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है और शर्त रखी है कि जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति को घर नहीं लाते, मैं भी तुम्हें नहीं रखूंगा।
यद्यपि अनिरुद्धाचार्य पवन सिंह और ज्योति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे, लेकिन उन्होंने मंच से पवन सिंह को संबोधित करते हुए कहा, पवन भाई, अपनी पत्नी ज्योति को घर ले आओ। उन्होंने महिला को सलाह दी कि वह पवन सिंह से जाकर कहे कि उनके चक्कर में एक और घर टूट रहा है।
ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो: ‘बैरी पिया’ पर छलके आंसू
इसी बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। हरे रंग के सूट में ज्योति हाथ में किताब लिए झूला झूलती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘देवदास’ का दर्द भरा गीत ‘बैरी पिया बड़ा बेदर्दी’ बज रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि इस वीडियो में ज्योति बिना सिंदूर के नजर आईं, जिसे फैंस उनके टूटते रिश्ते के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
’स्त्री की हाय’ और भविष्य का फैसला
ज्योति सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स काफी आक्रामक और दर्द भरे रहे हैं। उन्होंने लिखा, जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे, उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है। एक अन्य स्टेटस में उन्होंने इसे ‘मौत से बदतर स्त्री की हाय’ करार दिया।
ज्योति ने पहले एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि पवन सिंह ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था, न मैं दूसरी शादी करूंगी और न पवन सिंह को इतनी आसानी से करने दूंगी। दूसरी ओर, फैंस ज्योति को हिम्मत देते हुए सलाह दे रहे हैं कि यदि रिश्ता नहीं सुधर रहा, तो उन्हें तलाक लेकर जीवन की नई शुरुआत करनी चाहिए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

