शिखिल ब्यौहार, भोपाल। उज्जैन में वीर भारत न्यास को महज 1 रुपए में जमीन देने किए मुद्दे पर कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। जीतू पटवारी के आरोप को दिग्विजय सिंह के गलत साबित करने के बाद पार्टी के दो दिग्गजों में बीच मतभेद के कयास लग रहे हैं। इन कयासों पर पूर्व मंत्री PC शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जानकारी के आधार पर बातें बताने की बात कही है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, जीतू पटवारी को जो जानकारी मिली उसे हिसाब से उन्होंने वीर भूमि न्यास के मामले को बताया। दिग्विजय सिंह ने भी अपने अनुभव के आधार पर ठोस जानकारी के आधार पर बात कही। इसमें मतभेद नहीं है। कांग्रेस पार्टी सही चीजों को मानने में देरी नहीं लगती, कोई फूट नहीं है। इस जानकारी है जिसको जैसी जिनको जानकारी मिली वैसा उन्होंने बयान दिया।
क्या है मामला ?
उज्जैन में वीर भारत न्यास को 500 करोड़ रुपए की सरकार जमीन महज 1 रुपए में देने के जिस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा था, उसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी ही। 27 जून 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए बेहद तीखा बयान दिया।
दिग्विजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उज्जैन की जमीन को लेकर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने प्रेस के सामने ट्रस्ट के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि मै इस मामले पर पूरी रिसर्च करके आया हूं यह आरोप पूर्णतः गलत है। सिंधिया द्वारा निर्मित बिल्डिंग को नियमों के तहत ही वीर भारत न्यास को दिया गया है। यह कोई प्राइवेट ट्रस्ट नहीं बल्कि एक शासकीय संस्था है।
यह भी पढ़ें: वीर भारत न्यास मामले में दिग्विजय सिंह ने दी मोहन सरकार को क्लीन चिट, बोले- ‘दलाल लोग पैसे वसूलने झूठे आरोप लगा रहे’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

