हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने उनके दूसरे भाई भरत पटवारी से लगातार 5 घंटे तक गहन पूछताछ की है। यह पूरी कार्रवाई शुभम वैली में स्थित विवादित प्लॉटों, जमीन के सौदों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जांच टीम अब इस मामले के हर एक दस्तावेज की बारीकी से पड़ताल कर रही है। फर्म के बैंक अकाउंट्स: पुलिस ने संबंधित फर्म के बैंक खातों की पूरी जानकारी (Bank Details) तलब की है, ताकि पैसों के लेन-देन (Financial Transactions) का पूरा हिसाब निकाला जा सके। जमीन के क्रय-विक्रय के सौदों से लेकर वित्तीय रिकॉर्ड्स तक, हर एक पहलू को खंगाला जा रहा है। प्लॉटों के आवंटन में फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए जांच टीम कई अहम कड़ियों को आपस में जोड़ने में जुटी है।
पूर्व IAS नियाज खान के कॉकरोच पार्टी ज्वॉइन करने के बयान पर सियासतः बीजेपी-कांग्रेस ने साधा निशाना
प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित पटेल को नोटिस
मामले में नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच का दायरा केवल जमीन तक ही सीमित नहीं है। पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित पटेल को भी नोटिस जारी कर दिया है और उनसे भी जल्द पूछताछ करने की तैयारी है। पुलिस ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टेबाजी और जमीन कनेक्शन के बीच के संभावित रिश्तों की हर परत को खोलने में जुटी हुई है, ताकि इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


