शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर देश की राजनीति और भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी’l ज्वाइन करने की इच्छा जताई है। उनके इस बयान पर अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नियाज खान ने लिखा कि वे राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करना चाहते हैं।

कांग्रेस उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ‘सनातनी’ विचारों के कारण कांग्रेस उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्हें कभी कोई बड़ा पद नहीं सौंपा गया। खान ने आगे कहा कि यदि युवाओं द्वारा शुरू की गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मुख्य राजनीति में आती है, तो वह उसके सदस्य बनेंगे।

दर्दनाक हादसाः कपड़ा सुखाने के तार में करंट आने से बहू और ससुर की मौत, बचाने दौड़ा पति भी घायल

नियाज खान कुंठित भावना से ग्रसित

इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको राजनीति में आने का अधिकार है, लेकिन नियाज खान कुंठित भावना से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस तुष्टिकरण करती तो खान आज इस पद पर नहीं होते जिससे वे रिटायर हुए हैं। दूसरी तरफ, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता योगेश गुप्ता ने कहा कि नियाज खान एक अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं और उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है। वे संविधान के अनुरूप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m