कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के महगवां गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कपड़े सुखाने वाले लोहे के तार में अचानक फैले करंट की चपेट में आने से बहू और उसे बचाने दौड़े ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने की कोशिश में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कपड़े निकालने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महगवां गांव की रहने वाली मयूरी दुबे घर के आंगन में बंधे तार से सूख रहे कपड़े निकालने गई थी। उसी दौरान तार में अचानक तेज करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह छटपटाने लगी। बहू को करंट की चपेट में देखकर उसे बचाने के लिए उसके ससुर विष्णु प्रसाद दुबे तुरंत आगे बढ़े, लेकिन वे भी तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना शक्तिशाली था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आत्महत्या मामले में व्हाट्सएप ने खोला राजः 4 आरोपी गिरफ्तार, पति, सास-ससुर व नंदोई पर कार्रवाई
बचाने दौड़ा पति गंभीर रूप से झुलसा
पत्नी और पिता को छटपटाते देख मयूरी का पति मुकेश दुबे भी उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि कपड़े सुखाने के तार में करंट किस वजह से आया—क्या कोई बिजली का तार टूटकर उससे छू गया था या घर की वायरिंग में कोई शॉट सर्किट हुआ था। इस हादसे के बाद से पूरे महगवां गांव में मातम छाया हुआ है।
MP Weather Alert: अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी! मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, जानिए आपके शहर का हाल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


