Petrol-Diesel Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका है। इसका असर रोजमर्रा की जरूरतों के सामान, सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई पर भी पड़ सकता है।

बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “प्यारे देशवासियों मोदी जी के लिए आप मात्र एक वोट हैं। चुनाव खत्म, जरूरत खत्म। वैसे अंधभक्त तो 200 रुपये तक पेट्रोल खरीदने को तैयार हैं।” ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष का कहना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।
मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “रहम कीजिए मोदी जी, आप रोज़ाना पेट्रोल-डीज़ल महंगा कर रहे हो। सैलरी किसी की बढ़ नहीं रही, नौकरी बची रहे यही गनीमत है। व्यापार सबके चौपट पड़े हैं आपके राज में।” सिसोदिया ने आगे कहा, “आप रोज़ाना तेल के दाम बढ़ा देते हो, इसके बाद दूध, सब्ज़ी, रोटी जैसी चीज़ें अपने आप महंगी हो जाती हैं। कहाँ से लाएं इतना पैसा?” उन्होंने प्रधानमंत्री के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि “कुछ साल पहले का अपना वीडियो देखिए, ये आप ही थे ना?” AAP नेता ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री देश की स्थिति को गंभीरता से लेंगे और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस करेंगे।
दिल्ली में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल का दाम 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। XP95 पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 109.24 रुपये हो गई है। वहीं XG ईंधन 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

