राजधानी दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग (wrong-side driving )करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अभियान चलाया है। ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर लगातार दो दिनों तक विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1170 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 12,568 वाहनों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा 1,179 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है। कई वाहन चालक समय बचाने या शॉर्टकट लेने के लिए ट्रैफिक फ्लो के विपरीत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। राजधानी की विभिन्न प्रमुख सड़कों और व्यस्त इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर चालान काटे गए और कई वाहनों को जब्त भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाना अब कई लोगों की आदत बनता जा रहा है। खासतौर पर गोल चक्कर, यू-टर्न और कट से थोड़ी दूरी बचाने के लिए वाहन चालक अक्सर रॉन्ग साइड में वाहन दौड़ाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 22 और 23 मई को राजधानी में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, संवेदनशील स्थानों और दुर्घटना संभावित इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। इसके अलावा विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 12,568 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 1,179 वाहनों को जब्त भी किया गया।

बाइक वाले सबसे अधिक पकड़े गए

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल चालक रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़े गए। दूसरे नंबर पर ई-रिक्शा और माल वाहक टेंपो चालक रहे। इसके अलावा निजी कार और कैब चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, राजधानी में कई लोग गोल चक्कर, कट या यू-टर्न से बचने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाने लगते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, संवेदनशील इलाकों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर निगरानी रखी। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 12,568 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 1,179 वाहनों को जब्त भी किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग दिल्ली में सड़क हादसों, ट्रैफिक जाम और आमने-सामने की टक्करों की प्रमुख वजह बन चुकी है। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं, बल्कि एक गंभीर और जानलेवा अपराध है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ती है और ट्रैफिक फ्लो भी बाधित होता है।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली में कई लोग गोल चक्कर, कट और यू-टर्न से बचने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। इससे सड़क हादसों, ट्रैफिक जाम और आमने-सामने की टक्करों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, संवेदनशील स्थानों और दुर्घटना संभावित इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। रॉन्ग साइड ड्राइविंग सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि एक गंभीर और जानलेवा अपराध है। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ती है और यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है। अब रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें आपराधिक मामले दर्ज करना, वाहन जब्त करना और मुकदमा चलाना तक शामिल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m