Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस तरह 10 दिन में पेट्रोल और डीजल लगभग 8 रुपये महंगा हो गया है। नई दरें आज यानी 25 मई की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। पेट्रो कंपनियों ने दाम बढ़ाने के पीछे ईरान युद्ध के कारण होने वाली हानि को कारण बताया है।

मान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं।  XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था, वह 25 मई को 109.24 रुपये हो गया. XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।

बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पहले जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था, वह अब आज से 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा। यानी कि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसी तरह से पहले पेट्रोल की कीमत  99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो आज 25 मई को बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के रेट 108.45 के मुकाबले कुछ ज्यादा है। यहां पेट्रोल की अब तक सबसे कम कीमत 6 मई को 103 रुपये प्रति लीटर थी।

बता दें कि मध्य पूर्व में संकट शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई को पहली बार इजाफा किया गया था। तब दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। विगत शनिवार (23 मई) को तेल के दाम 87 पैसे बढ़ा दिए गए थे। अब 48 घंटे के अंदर चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये से अधिक की वृद्धि कर दी गई है। इस तरह से 4 बार की बढ़ोतरी के बाद दाम में अब तक 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

इस महीने चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

  • 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा।
  • 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था।
  • 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

पेट्रोल की नई कीमतें (चारों महानगरों में)

शहरनए दाम (रुपए/लीटर)बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली102.12+2.61
कोलकाता113.51+2.87
मुंबई111.21+2.72
चेन्नई107.77+2.46

डीजल की नई कीमतें (चारों महानगरों में)

शहरनए दाम (रुपए/लीटर)बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली95.20+2.71
कोलकाता99.82+2.80
मुंबई97.83+2.81
चेन्नई99.55+2.57

महंगाई बढ़ेगी, आम लोगों का जीना होगा मुहाल

10 दिन में 7.50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद यात्रियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और सभी सेक्टरों के व्यवसायों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है, जिससे आखिरकार जरूरी चीजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।  ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m