Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 मई 2026) की खबरों में बंगाल के फलता में पहली बार खिला कमल; ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार; राहुल गांधी ने मोदी सरकार के गिरने का दावा किया; पाकिस्तान के बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला प्रमुख रहा।

1. बंगाल के फलता में पहली बार खिला कमल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट ने तगड़ी जीत दर्ज की हैं. 21 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा ने 109021 वोटों से जीत हासिल की हैं. रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में भाजपा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. फाल्टा की जनता ने एकतरफा रूप से भगवा दल पर अपना भरोसा जताया है.

2. ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार
अमेरिका और ईरान होर्मुज को खोलने के लिए तैयार हो गए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश सबसे पहले सीजफायर को 60 दिन के लिए और आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान होर्मुज को धीरे-धीरे खोला जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर होगी. क्योंकि युद्ध की वजह से कई देशों में तेल का संकट पैदा हो गया. FT ने यह जानकारी मध्यस्थों और बातचीत से जुड़े लोगों के हवाले से दी है।

3. राहुल गांधी ने मोदी सरकार के गिरने का दावा किया
अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी। ये दावा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ दूरदर्शी सांसद राहुल गांधी ने किया है। कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है। सरकार के खिलाफ बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा।

4. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके की वजह से एक ट्रेन पटरी से उतर गई. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचाः सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर कर CJP से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ स्वतंत्र CBI जांच और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने फर्जी लॉ डिग्री, गलत पहचान और सुप्रीम कोर्ट की संस्थागत छवि का कथित दुरुपयोग किया। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल के हर जिले में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए बनेंगे होल्डिंग सेंटरः पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग (Home & Hill Affairs Department) ने सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश जारी कर अपने-अपने जिलों में ‘होल्डिंग सेंटर’ (Holding Centre) स्थापित करने को कहा है। सरकार का उद्देश्य अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया को तेज करना है। (पूरी खबर पढ़े)
जन्नत की चाह में हिंदू महिला से गैंगरेप फिर धर्म परिवर्तनः दिल्ली में दलित महिला से गैंगरेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के जामिया नगर (Jamia Nagar Hindu Woman Gang rape and Conversion Case) में मुस्लिम युवक फहीम और उसके परिवार वालों ने हिंदू महिला के साथ जो हैवानियत की उसे सुनकर लोगों की रूह तक कांप गई। मुख्य आरोप फहीम का क्रिमिनल रिकॉर्ड हज (haj) (मक्का-मदिना) जाने की राह में बाधा बना तो, भारत में ही रहकर जन्नत की चाह में हिंदू महिला के साथ बर्बरता और वहशीपन का ऐसा खेल खेला, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी पहले से ही दूसरे मामले में जेल में बंद है। (पूरी खबर पढ़े)
US व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिरायाः अमेरिका में व्हाइट हाउस परिसर के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप परिसर में ही मौजूद थे. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि शनिवार शाम 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और गोलीबारी शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. गोलीबारी के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी. (पूरी खबर पढ़े)
एक और मामले में फंसे CJI: अपने कॉकरोज वाली टिप्पणी के कारण फजीहत झेल रहे देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्याकांत एक नए पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, देश के 70 से अधिक सेवानिवृत्त सिविल सेवकों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को ओपन लेटर लिखा है। इस पत्र में NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान पर्यावरण याचिकाकर्ताओं पर की गई उनकी हालिया टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त किया गया है। यह खुला पत्र 71 हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा जारी किया गया है, जो कॉन्स्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप का हिस्सा हैं। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

