पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट ने तगड़ी जीत दर्ज की हैं. 21 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा ने 109021 वोटों से जीत हासिल की हैं. रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में भाजपा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. फाल्टा की जनता ने एकतरफा रूप से भगवा दल पर अपना भरोसा जताया है.
चुनाव आयोग के ताजा रिपोर्ट में देबांशु पांडा ने 149666 वोट हासिल कर लिए हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 140000 से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत चुके हैं. दूसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी हैं, जिन्हें अब तक 40645 वोट मिले. वहीं, राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है; वह महज 7783 वोट मिले हैं. कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला को भी मात्र 10084 वोट ही हासिल हुए हैं. यह आंकड़े फाल्टा में ‘कमल’ की निर्विवाद आंधी की गवाही दे रहे हैं.

फालता में इसलिए दोबारा वोटिंग हुई
29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था. उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया. तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की. कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले. EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं.
फालता में आज तक भाजपा नहीं जीती, तीन बार से TMC का कब्जा
फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है. TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी. 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है. खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी.
साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं, फालता इसी जिले में
फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है. जिले में कुल 31 सीटे हैं. फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं. सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की. हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर TMC अपनी पकड़ बचाने में सफल रही.
‘ढह गया डायमंड हार्बर मॉडल’- भाजपा
फाल्टा में मिल रही इस अप्रत्याशित और ऐतिहासिक बढ़त से बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है. पार्टी के दिग्गज नेता और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस सफलता को बंगाल की जनता का एक बड़ा राजनीतिक संदेश करार दिया है. भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘डायमंड हार्बर मॉडल ढह गया! भाइपो’ का अहंकार हार गया! शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी जी के विजन से निर्देशित बंगाल के लोगों ने फाल्टा में बीजेपी को चुना है!’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

