Falta Election Result Live: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के फलता विधानसभा सीट परिणाम का रूझान आने लगा है। शुरुआती दो घंटे की मतगणना के बाद ही बीजेपी को बंपर लीड मिलती हुई दिख रही है। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक दो राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा (DEBANGSHU PANDA) 14,237 वोटों से आगे चल रहे हैं। देबांग्शु पांडा को कुल 21583 वोट मिल चुके हैं। वहीं दूसरे स्थान पर माकपा के शंभुनाथ कुर्मी (SAMBHU NATH KURMI) हैं। शंभुनाथ कुर्मी को मात्र 7346 वोट मिले हैं। वहीं मैदान छोड़ चुके तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान (JAHANGIR KHAN) चौथे स्थान पर हैं। जहांगीर खान को 1062 वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक फिलहाल 3 राउंड की मतगणना हुई है। वहीं 21 राउंड की काउंटिंग होनी है। फिलहाल शुरुआती रूझानों में ही बीजेपी कैंडिडेट बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी की बढ़त पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं. जीत बस कुछ ही समय की बात है।

बता दें कि फालता में सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था। अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 208 हो जाएगी। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में नंदीग्राम में भी उपचुनाव होगा।
फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला, माकपा के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय दीप हाटी और चंद्रकांत राय चुनावी मैदान में हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा।
फालता बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट
विवादों से घिरे फलता विधानसभा क्षेत्र बीजेपी के लिए भवानीपुर के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इलाका, क्योंकि ये सीट डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी करते हैं। कई सालों से पार्टी के कुछ वर्गों द्वारा इस क्षेत्र को एक सफल संगठनात्मक और राजनीतिक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा था, लेकिन पिछले पखवाड़े के घटनाक्रमों (डायमंड हार्बर के कुछ हिस्सों में बीजेपी की बढ़त से लेकर फलता की अशांति और जहांगीर खान के पीछे हटने तक) ने एक ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में बदलावों को लेकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया है, जिसे कभी राजनीतिक रूप से अभेद्य माना जाता था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

