Modi Government Big Decision EPF. कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ (EPF) को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने PF के लिए बेसिक सैलरी लिमिट (Basic salary limit) 15000 से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है. अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा. मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा. इस निर्णय के लिए सीएम योगी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रतिमाह करने की ऐतिहासिक स्वीकृति अत्यंत अभिनंदनीय है.’

इसे भी पढ़ें : EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सीएम ने आगे लिखा कि ‘इस दूरदर्शी निर्णय से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के सशक्त कवच का लाभ मिलेगा. साथ ही, भविष्य निधि, पेंशन और बीमा का सुनिश्चित लाभ मिलने से श्रमिकों का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित होगा एवं लाखों कामगारों को एक स्थायी तथा सम्मानजनक कार्य-व्यवस्था भी प्राप्त होगी. ‘विकसित भारत @ 2047′ के संकल्प को मजबूती देते हुए देश के करोड़ों कामगारों के जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाले इस युगांतरकारी निर्णय हेतु आपका हृदय से आभार.’