Phalodi Satta Bazar: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को 80% से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान खत्म होते ही अब जीत-हार के अनुमान शुरू हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के साथ-साथ अब फलोदी सट्टा बाजार के रुझान पर भी सबकी नजर है, जिसे अक्सर चुनावी नतीजों का अनौपचारिक बैरोमीटर माना जाता है।

अंता सीट पर क्या कहता है सट्टा बाजार
फलोदी सट्टा बाजार के जानकारों के मुताबिक अंता सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है, लेकिन भाव के हिसाब से बीजेपी फिलहाल सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के भाव 55 से 60 पैसे के बीच चल रहे हैं। निर्दलीय नरेश मीणा के भाव 1.10 से 1.20 रुपये तक हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के भाव 1.75 से 2 रुपये के बीच हैं।
इन आंकड़ों का मतलब है कि सट्टा बाजार बीजेपी को बढ़त दे रहा है, जबकि नरेश मीणा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर मानी जा रही है। अगर रुझान सही साबित हुए तो अंता में बीजेपी की जीत तय मानी जा सकती है।
वहीं फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक एनडीए (BJP सहित) को 68–70 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 89-91 सीटों पर बढ़त बताई जा रही है। यानी सट्टा बाजार के अनुसार बिहार में महागठबंधन आगे नजर आ रहा है, जबकि एग्जिट पोल इसके उलट एनडीए की सरकार बनते दिखा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी
