एयर इंडिया ने फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट इन कमांड को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. एयर इंडिया ने कहा कि यह कार्रवाई जीरो-टॉलरेंस सुरक्षा नीति के तहत की गई है. जिसमें कहा गया कि ड्रग्स लेना एक गंभीर चिंता का विषय है.
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट इस मामले में DGCA को सौंपते हुए पायलट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की थी.
फुकेत से दिल्ली आ रही उस फ्लाइट के पायलट पर एयर इंडिया ने बड़ी कार्रवाई की है. फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई 4 अगस्त की उस घटना की जांच के बाद हुई, फ्लाइट में ओडिशा के ऊपर 300 फीट की ऊंचाई अचानक कम हो गई थी. इससे कई यात्री घायल हो गए थे.
एयर इंडिया ने पायलट को बर्खास्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि यात्रियों और विमानन सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कंपनी की जीरो टॉलरेंस नीति है. सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और फिटनेस, सुरक्षा या नियामकीय नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आपको बताते चले कि 4 अगस्त को A320 विमान से संचालित फुकेत-दिल्ली फ्लाइट अचानक लगभग 300 फीट नीचे आ गई थी, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए थे. एयरबस A320 विमान में 137 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे और 24 लोग घायल हुए थे.
जांच एजेंसी का कहना है कि जांच का एकमात्र मकसद घटना से जुड़े हालात और कारणों का पता लगाना है और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सही सुरक्षा उपाय तय करना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



