परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बीजेपी के कद्दावर नेता और पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी का एक बेहद तल्ख और विवादित बयान सामने आया है। रविवार को करेरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कृष्णवंशियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 99 गलती के बाद रुक जाना, वरना परिणाम हम भी बेहतर देंगे। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं, बच्चों के भविष्य की राह मांग रहे हैं साहब! ग्रामीणों ने विधायक का रास्ता रोककर लगाई गुहार

‘हम लोधी हैं, 99 की गिनती के बाद कर देंगे डेटिंग-पेंटिंग’-प्रीतम लोधी

संबोधन के दौरान आक्रामक अंदाज में नजर आए विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने जिस तरह शिशुपाल की 100 गलतियों के बाद उसका अंत किया था, उसी तरह 99 गलती के बाद रुक जाना, वरना हम भी आपकी डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे।

ये भी पढ़ें: अवैध खदान बनी 14 साल के मासूम का काल! पानी में डूबने से मौत, भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

मोदी ब्रह्मांड हैं, हम लोधी हैं

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी तो ब्रह्मांड हैं, वे इतनी गालियां चुपचाप झेल जाते हैं, लेकिन हम लोधी हैं। 99 की गिनती पूरी होने के बाद उसका परिणाम भी बेहतर देंगे।

विधायक के इस तीखे तेवर और खुली चेतावनी वाले बयान के बाद इलाके के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m