औरैया। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहरा मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झाड़-फूंक कराने गए थे गांव

बताजा जा रहा है कि फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी श्याम सिंह (50) अपने बेटे रामजी (20) और पुत्री कुशमा देवी (21) के साथ बाइक में सवार होकर छछूंद गांव गए थे। सभी वहां से झाड़-फूंकर कराकर वापस खानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी अमेला बंबा पुलिया के पास पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

READ MORE: यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद! जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत

हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक से गिर गर और रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता श्याम और बहन कुशमा की हालत गंभीर है। दोनों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रामजी का चयन एयरफोर्स हुआ था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया है।