प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) का मोबाइल ऐप लॉन्च किया. यह सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को NGT की ओर से आयोजित किया जा रहा है. NGT पर्यावरण से जुड़े मामलों की सुनवाई और उनके निपटारे के लिए महत्वपूर्ण संस्था है.

इस ऐप के जरिए पर्यावरण से जुड़े मामलों की स्थिति, कॉज लिस्ट, ऑर्डर और जजमेंट मोबाइल पर आसानी से मिल सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत की सोच नई नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) का मोबाइल ऐप लॉन्च किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत की पहल का जिक्र किया.

इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन को लेकर भारत की उपलब्धियों और पहलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सदियों से भारत ने प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े मामलों में दुनिया का मार्गदर्शन किया है.

आपको बताते चले कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण Mobile App नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से जुड़े मामलों की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इस Mobile App के माध्यम से यूजर्स केस स्टेटस, कॉज लिस्ट और मामलों से जुड़े ऑर्डर/जजमेंट देख सकते हैं. यानी NGT में चल रहे किसी मामले की स्थिति या उसके आदेश की जानकारी के लिए बार-बार वेबसाइट देखने की जरूरत नाही पड़ेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सौर ऊर्जा के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि 12 साल पहले देश की सौर ऊर्जा क्षमता केवल 2 गीगावाट थी, जो आज 160 गीगावाट को पार कर चुकी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने पेरिस समझौते के तहत तय प्रतिबद्धताओं को निर्धारित समय से काफी पहले पूरा कर लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m