रूस और यूक्रेन के लड़ाई के बीच ब्लैक सी में भी लगातार तनाव जारी है. इन तनावों के बीच ताजा हमले में रूस ने ब्लैक सी में चार कार्गो शिप पर हमला कर उसे डूबे दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई यूक्रेनी सशस्त्र बलों की लॉजिस्टिक क्षमताओं को सीमित करने के लिए की गई. रूस का आरोप है कि इन कार्गो शिप्स से यूक्रेन में हथियारों की सप्लाई की जा रही थी.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए बताया कि उसने काला सागर में चार कार्गो जहाजों पर अटैक किया है. दूसरी ओर यूक्रेनी अधिकारियों ने इसी अवधि में रूसी ड्रोन हमलों की अलग तस्वीर पेश की.

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनाव जारी है. रूस यू्क्रेन की लड़ाई के बीच ब्लैक सी रणक्षेत्र बना हुआ है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसके गेरान ड्रोनों ने तीन बल्क कैरियर और एक फेरी को निशाना बनाया. रूसी पक्ष का कहना है कि ये जहाज यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य सामान पहुंचाने में इस्तेमाल हो रहे थे.

रूस ने इस हमले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए हमले का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उसने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और दुश्मन के हित में उपयोग हो रहे पोतों पर वैध कार्रवाई करना बताया है.

वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेनी सी पोर्ट्स अथॉरिटी और ओडेसा क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेग किपर के अनुसार 17 सितंबर को तंजानिया झंडे वाला एक नागरिक जहाज जो यूक्रेनी बंदरगाह की ओर जा रहा था, रूसी ड्रोन हमले का शिकार बना. इस हमले में कैप्टन की मौत हो गई और तीन चालक दल के सदस्य घायल हुए.

इस हमले को यूक्रेनी अधिकारियों ने नागरिक शिपिंग और अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन पर जानबूझकर किया गया हमला बताया है। इसके साथ ही मांग की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे. उन्होंने कहा कि रूस बार-बार बंदरगाहों, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक व्यापारिक जहाजों पर हमला कर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन कर रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m