लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ और मायावती ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने सदैव जनकल्याण, लोगों के जीवन स्तर में सुधार तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। मैं उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करता हूँ।
READ MORE: विश्व पर्यावरण दिवस: CM योगी ने 2,741 करोड़ की लागत वाली ‘उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना’ का किया शुभारंभ
अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
READ MORE: अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?
राजनाथ सिंह ने योगी को दी बधाई
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।
मायावती ने दी बधाई
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

