PM Modi France Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 14 जून को फ्रांस दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने नीस यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए। बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई। दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य़ रखा। इस दौरान पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया, गले लगाया और सेल्फी ली। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का गाना शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर नीस में हुई मीटिंग की तारीफ करते हुए कई फोटो शेयर किए हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दोनों नेताों की सेल्फी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- नाइस, इससे पहले एक पोस्ट में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को अपना दोस्त बताया और दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय संबंधों की तारीफ की।
इस पर पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा किवो एवियन और पेरिस में होने वाली मुलाकातों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। PM मोदी ने कहा कि नीस में आपसे मिलकर अच्छा लगा। यह पहला चरण कामयाब रहा. उन्होंने आगे कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी नई ऊंचाइयाां छूती रहेगी। पीएम मोदी ने लिखा- मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ आज की बातचीत बहुत फायदेमंद रही। हमारे देशों के बीच पुरानी दोस्ती को देखते हुए, हमने अपने रिश्तों को एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने का फैसला किया है। हमारी बातचीत में डिफेंस, टेक्नोलॉजी, स्पेस, सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म, इनोवेशन और दूसरे खास सेक्टर्स में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर बात हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- भारत और फ्रांस आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। भारत-EU FTA इस मामले में बेमिसाल रफ़्तार देता है। हम ज़रूरी मिनरल्स और टेक्नोलॉजी में मज़बूत सप्लाई चेन पक्का करने के लिए एक इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग भी शुरू कर रहे हैं। दूसरे एरिया जहाँ हम मिलकर काम करेंगे, वे हैं हेल्थकेयर और एजुकेशन।
उन्होंने आगे लिखा- भारत और फ्रांस अपने आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इस मामले में भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से बहुत ज़्यादा बढ़ावा मिलेगा। हम ज़रूरी मिनरल्स और टेक्नोलॉजी में सप्लाई चेन को मज़बूत करने के लिए इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर एक डायलॉग भी शुरू कर रहे हैं। हेल्थ और एजुकेशन दूसरे एरिया हैं जिनमें हम मिलकर काम करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

