Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 जून 2026) की खबरों में बागी TMC सांसद NCPI में शामिल होंगे; राहुल गांधी के वायरल ऑडियो पर बवाल; भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान; पाकिस्तान संग बातचीत को लेकर बोले मोहन भागवत प्रमुख रहा।

1. बागी TMC सांसद NCPI में शामिल होंगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी की संसदीय पार्टी अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. पार्टी के बड़े-बड़े नेता अब पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई. इस बैठक के बाद सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है कि टीएमसी के बागी गुट ने Nationalist Citizen Party में विलय का फैसला किया है. इस पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, बंगाल और उत्तर पूर्व राज्यों में है. इस पार्टी में विलय करेंगे और एनडीए का समर्थन करेंगे.

2. राहुल गांधी के वायरल ऑडियो पर बवाल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन के गले नहीं लगाने का ऑडियो वायरल (Rahul Gandhi Viral Audio) होने के बाद कांग्रेस और सीपीएम में तकरार बढ़ गई है। वायरल ऑडियो पर सीपीआई (एम) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें किसी के गले मिलने की जरूरत नहीं है। कम्युनिस्टों को गले लगाने की राजनीति नहीं चाहिए। सीपीएम के बायन पर अब कांग्रेस का पलटवार सामने आया है। पूरे मामले पर कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। केरल में मिली चुनावी हार से CPI(M) बौखला गई है।
पढ़े पूरी खबर……..

3. भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान मैक्रों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाकर भारत-फ्रांस की मजबूत मित्रता का संदेश दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

4. पाकिस्तान संग बातचीत को लेकर बोले मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले के उस बयान का शनिवार को बचाव किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए हमेशा एक विकल्प खुला रखने की बात कही थी. भागवत ने साफ किया कि होसबाले की बात पाकिस्तान देश या वहां की सरकार से नहीं, बल्कि वहां के आम लोगों से संवाद बनाए रखने को लेकर थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान को लेकर संघ की कोई अलग विदेश नीति नहीं है और संगठन पूरी तरह भारत सरकार के रुख के साथ है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सरकार ने 100% एथेनॉल ईंधन को दी मंजूरीः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने देश में 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन के उपयोग को कानूनी मंजूरी देने की घोषणा की है। नागपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक फाइल पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने ट्रंप को ठेंगा दिखायाः ओमान तट के पास भारती तेल टैंकरों पर हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय की मौत के बाद भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय टैंकर पर हमले और भारतीयों की मौत को लेकर अमेरिका से प्रति कड़ा रूख अपनाया है। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर रूसी तेल खरीदने को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ठेंगा दिखाया है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत ने रूस से रिकार्ड तेल खरीदा है। भारत ने सिर्फ मई में 6.7 अरब डॉलर का रूसे से तेल आयात किया है। इसी के साथ ही भारत मई 2026 में रूस से फॉसिल फ्यूल खरीदने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। (पूरी खबर पढ़े)
TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी दिया इस्तीफाः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी इस वक्त सबसे खराब दौर से गुजर रही है। ममता बनर्जी को हर दिन झटके लग रहे हैं। विधयाकों और सासंदों के अलग गुट बनने के बाद भी हर दिन टीएमसी सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) के इस्तीफा देने का दौर जारी है। अब टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है। एमसी के वरिष्ठ सांसद बंद्योपाध्याय ने शनिवार को कंद्रीय़ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। अमित शाह संग बैठक के चंद घंटे बाद ही सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। (पूरी खबर पढ़े)
ममता-महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी समेत TMC के 5 नेताओं को लीगल नोटिसः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। टीएमसी चीफ को हर दिन झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्टी में टूट के बीच ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) समेत TMC के 5 नेताओं को लीगल नोटिस मिला है। ये लीगल नोटिस बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार (Kakoli Ghosh Dastidar) के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष दस्तिदार (baidyanath Ghosh Dastidar) ने भेजा है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

