PM Modi-Giorgia Meloni Melodi Instagram: इस समय फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट आयोजित हो रहा है। जी-7 बैठक में विश्व के 7 महाशक्तिशाली देशों के अलावा अन्य देशों के भी राष्ट्रध्यक्ष शामिल हुए हैं। दुनिया के बड़े नेता युद्ध, अर्थव्यवस्था और वैश्विक संकटों पर मंथन कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं। हालांीि विश्व के महाशक्तियों के बीच भी पीएम मोदी एक बार फिर छाए रहें। ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। वहीं सोशल मीडिया पर फिर से #Melodi की चर्चा छिड़ गई है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक मजेदार बातचीत हुई, जिसने सबका ध्यान खींचा। जब नेता समिट में ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए, तो मेलोनी और पीएम मोदी एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते दिखे। मेलोनी को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।

बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर चले Melodi ट्रेंड का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता की ओर इशारा किया। इसपर मेलोनी ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, ‘हां, हमारी जोड़ी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

पिछले तीन साल से MELODI ट्रेंड वायरल

बता दें कि MELODI जो पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है। पिछले तीन साल में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है। 2023 में दुबई में COP28 समिट के दौरान मेलोनी की पोस्ट की गई एक सेल्फी ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड बन गई थी। इटली की नेता ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, ‘COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi.’यह हैशटैग तब से वायरल है। अब जब कभी भी दोनों नेताओं की मुलाकात होती है तो #Melodi ट्रेंड करने लकगता है।

Melody टॉफी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर ला दिया था सुनामी

फिर पिछले महीने रोम की यात्रा के दौरान भी भारतीय प्रधानमंत्री ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया था। इसका वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं… बहुत ही बढ़िया टॉफी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था। छह घंटे के अंदर ही इसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m