G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 समिट में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया। हाल के दिनों में हुए घटनाओं का असर G7 नेताओं के फोटो सेशन के दौरान देखने को मिला। फोटो सेशन में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ पहली पंक्ति में नजर आए। हालांकि इस दौरान ट्रंप और पीएम मोदी की दूरी भी दिखी। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की मौत का असर यहां साफ देखने को मिला।
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 16 महीने बाद पहली आमने-सामने मुलाकात हुई। सम्मेलन के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे भी नजर आए। हालांकि इस दौरान रिश्तों में पहले वाली गरमाहट नहीं दिखी।
फोटो सेन के बाद G7 बैठक में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री मार्गों की असुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। G-7 नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की हालिया मौतों पर चिंता जताई। खास बात ये है कि जब मोदी नेताओं को संबोधित कर रहे थे उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहीं मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति इस दौरान चुपचाप पीएम मोदी की बातें सुनते रहें।
मोदी ने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हम पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष की वजह से क्षेत्र के हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री व्यापार में रुकावट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि कई भारतीय नागरिकों की भी जान गई है. समुद्री नाविक, जो वैश्विक व्यापार से देशों को जोड़ते हैं, उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।

आज पीएम मोदी और ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक
ज शाम 6:30 बजे मोदी-ट्रम्प की द्विपक्षीय मीटिंग होगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
G7 में लगातार सातवीं बार शामिल हुए मोदी
एवियन में आयोजित यह शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की G7 में अतिथि नेता के रूप में लगातार सातवीं भागीदारी है। हाल के वर्षों में वह G7 मंच पर सबसे अधिक बार आमंत्रित किए जाने वाले गैर-सदस्य नेताओं में शामिल हो गए हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

