Somnath Temple 75th Anniversary: गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ (Somnath Amrit Mahotsav) में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 तीर्थों का पवित्र जल से महा-पूजा की। पीएम मोदी ने मंदिर के शिखर का अभिषेक किया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर का अभिषेक किया गया। इस गौरवशाली पल के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने मंदिर पर फूल बरसाए। वहीं वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया। इस मौके पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।
बता दें कि गुजरात स्थित सोमनाथ का आज के ही दिन 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।
शिखर के अभिषेक और शिवाभिषेक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शिवाभिषेक से पहले 2km का रोड शो किया। उन्होंने हेलिपैड से मंदिर तक रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटले की प्रतिमा को नमन किया और फूल अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वडोदरा में सरदार धाम का लोकार्पण और जनसभा करेंगे मोदी
पीएम मोदी सोमनाथ में कार्यक्रम खत्म करने के बाद वडोदरा भी जाएंगे। प्रधानमंत्री साढ़े 3 बजे पीएम वडोदरा के लिए रवाना होंगे। वडोदरा में रोड शो के बाद 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सरदार धाम-3 का उद्घाटन करेंगे।शैक्षणिक और आवासीय परिसर ‘सरदारधाम-3’ वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित करवाया गया है। पूरा कैंपस 4,75,000 वर्ग फीट में फैला है। इसे पाटीदार समुदाय के 2,000 छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रधानमंत्री का आज का पूरा शेड्यूल
08:30 AM- जामनगर से सोमनाथ प्रस्थान
10:00 AM- सोमनाथ आगमन और रोड शो
10:15 AM- मंदिर में पूजन, कुंभाभिषेक और एयर शो
12:00 PM- सोमनाथ में जनसभा
01:00 – 03:30 PM- सर्किट हाउस में आराम
05:00 PM- वडोदरा में सरदार धाम का लोकार्पण और जनसभा
07:00 PM- वडोदरा में रोड शो और फिर दिल्ली वापसी.
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

