Mamata Banerjee Gets Shock: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) में बीजेपी (bjp) के हाथों मिली ऐतिहासिक हार के बाद भी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को झटका लगना जारी है। बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस-लेफ्ट ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए राज्य में BJP के खिलाफ गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। कांग्रेस-लेफ्ट के इनकार के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्षी एकता (Opposition unity in Bengal) ‘टांय टांय फिस्स’ हो गया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि इंडिया अलांयस में शामिल पार्टियों की कथनी और करनी में अंतर है।
दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राज्य में बीजेपी को घरने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस-लेफ्ट से समर्थन मांगा था।
टीएमसी के समर्थन की मांग को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और कांग्रेस सहित अन्य सभी विपक्षी दलों ने नहीं कह दिया है। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम (CPI(M) leader Md Salim) ने शनिवार को बनर्जी द्वारा दिए गए प्रस्ताव के जवाब में कहा, “बिल्कुल नहीं। हम किसी भी अपराधी, जबरन वसूली करने वाले, भ्रष्ट और सांप्रदायिक व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे. हम जनता और हाशिए पर रहने वाली आबादी के साथ खड़े रहेंगे।
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की आज पहली कैबिनेट बैठक
इधर शुभेंदु अधिकारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज होगी। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को पहली बार राज्य सचिवालय नबान्न जाएंगे। नबान्न में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग उनके नेतृत्व में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में आयुष्मान भारत सहित केंद्रीय योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी के साथ शपथ लिए पांच मंत्री उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

