BJP leader Bandi Sanjay Emotional in front of PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी 10 मई को तेलंगाना के दौरे पर थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया। जनसभा में पीएम मोदी के सामने केंद्रीय मंत्री बंदी संजय भावुक हो गए। उन्होंने अपने बेटे पर दर्ज POCSO केस को राजनीतिक साजिश करार दिया है। बंदी संजय ने कहा कि मैं चूहा नहीं हूं, जो किसी फार्महाउस में छिपा बैठा हो। ‘मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे मेरी पार्टी को शर्म से अपना सिर झुकाना पड़े। ज हम सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हर BJP कार्यकर्ता, ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ, गर्व से काम करता है। मैं एक ऐसा BJP कार्यकर्ता हूं जो सिर ऊंचा करके चलता है। मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे पार्टी की गरिमा कम हो।
केंद्रीय मंत्री ने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि नाकाबिल मूर्ख और कायर लोग, जो राजनीतिक रूप से हमारा सामना नहीं कर सकते, बंदी संजय और BJP के लिए मुश्किलें खड़ी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मैं आपको बता दूं, मैं कोई ‘चूहा’ नहीं हूं, जो किसी फार्महाउस में छिपा बैठा हो।
बंदी संजय ने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता या दादा के नाम का इस्तेमाल करके राजनीति में नहीं आया हूं। मैं यहां सिर्फ़ झंडा उठाने के लिए नहीं आया हूं। मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा एक आम कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, अपने कंधों पर भगवा झंडा और कमल का निशान लेकरय़ उन्होंने बताया कि मैं RSS स्वयंसेवक, ABVP कार्यकर्ता, युवा मोर्चा कार्यकर्ता रह चुका हूं। नरेंद्र मोदी का शिष्य होने तक मैंने हमेशा एक गर्वित BJP सैनिक के तौर पर काम किया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर हैदराबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। 17 साल की लड़की के परिवार ने उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं भगीरथ ने खुद को हनीट्रैप का शिकार बताते हुए लड़की के परिवार पर 5 करोड़ रुपए की वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

17 वर्षीय लड़की की मां ने पेट बशीरबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, भगीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि भगीरथ ने मोइनाबाद के एक फार्महाउस में लड़की को शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया। दोनों की मुलाकात हैदराबाद में कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी। आरोप है कि भगीरथ ने शादी का झूठा वादा कर लड़की का भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट की धारा 11 (यौन उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

