Rahul Gandhi-Vijay Viral Reel Controversy: टीवीके चीफ विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं। 10 मई को थलापति ने तमिलनाडु सीएम (Tamil Nadu CM) की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी और विजय की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शपथग्रहण के बाद मंच पर ही विजय ने राहुल गांधी और सभी नेताओं के साथ रील बनाई थी। राहुल गांधी-विजय की रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। राहुल गांधी-विजय की वायरल रील पर अब जमकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इंस्टाग्राम ने आईबी मंत्रालय के नियमों के कारण विजय और राहुल गांधी की उस रील और फोटो पोस्ट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी और सीएम विजय की वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट ब्लॉक होने पर कांग्रेस ने MEITY और Meta पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि इंस्टाग्राम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के चलते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उस रील और फोटो पोस्ट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। जिसमें वह और अभिनेता-राजनेता विजय नज़र आ रहे थे।

कांग्रेस के आरोप पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म के आंतरिक सिस्टम ने गलती से इस पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ़्लैग कर दिया था। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, MeitY के सूत्रों ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा यह गलत दावा किया गया है कि विपक्ष के नेता की कुछ पोस्ट को मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि इस कार्रवाई से MeitY का कोई लेना-देना नहीं था। यह प्लेटफ़ॉर्म के अपने आंतरिक सिस्टम की वजह से हुआ। जिसने गलती से पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ़्लैग कर दिया था। जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

विपक्ष के नेता की आवाज…’

कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- इंस्टाग्राम ने LOP राहुल गांधी की रील और तस्वीरों वाली पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वे आज के शपथ ग्रहण समारोह में थलपति विजय के साथ हैं। वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज़ मिल गए थे और वायरल तस्वीरों वाली पोस्ट पहले ही 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी।

उन्होंने आगे लिखा कि- मेटा ने कोई कारण नहीं बताया कि उनका अकाउंट इनएक्सेसिबल क्यों हो गया है। यह “ग्लिच” MEITY के नियमों की वजह से है! राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबा दिया गया है। उनकी X रीच, YouTube व्यूज़, इंस्टा फॉलोअर्स सभी को दबा दिया गया है। इस तरह भारत के विपक्षी नेताओं की आवाज़ दबाई जाती है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m