Rahul Gandhi Gets Angry On PM Modi Appeal: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारत को तेल और गैस सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके कारण देश इस समय गैस और तेल की कमी से जूझ रहा है। मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई की शाम देश की जनता से तेल, गैस, सोने समेत कई चीजों पर संयम बरतने की। पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी भड़क गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सोना मत खरीदो-पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो, विदेश मत जाओ, घर से काम करो…. ये सब कहना ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
PM मोदी ने लोगों से क्या की थी अपील
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को तेलंगाना के दौरे पर थे। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में खाड़ी में बने तनाव के कारण लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था- पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। लिहाजा हम देशवासियों के मिलकर पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

