पटना/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की पहली परीक्षा में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास अंदाज में नितिन नवीन का अभिनंदन किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में बड़े संकेत दिए हैं।
PM मोदी का खास अंदाज: प्रोटोकॉल से हटकर दिया सम्मान
मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच की ओर बढ़ते समय नितिन नवीन का हाथ पकड़कर उन्हें अपने से आगे किया। यह दृश्य पार्टी के भीतर नवीन के बढ़ते कद और नेतृत्व पर पीएम के भरोसे को दर्शाता है। इतना ही नहीं, मंच पर जब पीएम का स्वागत करने के लिए माला लाई गई, तो उन्होंने वह माला खुद न पहनकर नितिन नवीन को पहना दी और उनकी पीठ थपथपाकर इस जीत का श्रेय उन्हें दिया।
तीन राज्यों में ‘कमल’ की बंपर बढ़त
- नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बड़ी चुनावी अग्निपरीक्षा थी। रुझानों और नतीजों के अनुसार:
- पश्चिम बंगाल: भाजपा 206 सीटों के साथ ऐतिहासिक बढ़त बनाए हुए है।
- असम: पार्टी 102 सीटों पर मजबूती से आगे है।
- पुडुचेरी: यहां भी 18 सीटों पर जीत के साथ एनडीए सरकार की राह आसान है।
गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: PM मोदी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार और बंगाल के भौगोलिक व राजनीतिक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पिछले साल मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक जाती हैं। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी कमल खिल चुका है। मां गंगा के किनारे बसे लगभग सभी राज्यों में अब भाजपा या एनडीए की सरकार है।”
नितिन नवीन का बयान: ‘मोदी की गारंटी’ पर लगी मुहर
अपनी पहली बड़ी जीत पर खुशी जताते हुए नितिन नवीन ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत वामपंथ के भय के वातावरण के खिलाफ जनता के विश्वास की जीत है। नवीन ने कहा, “जनता ने 4 जून 2024 के अपने विश्वास को आज 4 मई को फिर से दोहराया है। ‘मोदी की गारंटी’ ने सपनों को हकीकत में बदला है, यही कारण है कि 12 वर्षों के बाद भी पीएम मोदी के प्रति जनता का प्रेम और भरोसा कम नहीं हुआ है।”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

