अहमदाबाद/वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां वे राज्य को 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरे की सबसे खास बात वडोदरा में युवाओं और जेन-जी (Gen-Z) के लिए आयोजित ‘विकसित भारत के लिए नमो’ कार्यक्रम है, जिसने देश में राजनीतिक आयोजनों का एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
BookMyShow पर मिनटों में सीटें फुल, 42 हजार लोग वेटिंग लिस्ट में
देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘BookMyShow’ के माध्यम से फ्री डिजिटल रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू की गई। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के अनुसार, वडोदरा के इस हाई-टेक शो की सभी 6,000 सीटें महज एक घंटे के भीतर बुक हो गईं, जबकि 42,000 से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में रह गए।
पूरा कार्यक्रम पूरी तरह क्यूआर कोड (QR Code) आधारित और डिजिटल एंट्री पर निर्भर रहेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्ट फीफा वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के स्तर का होगा। इस दौरान 6,000 युवा पेशेवर सीधे प्रधानमंत्री मोदी से संवाद करेंगे।
रेलवे को 20,000 करोड़ रुपये का बूस्ट
प्रधानमंत्री के इस दौरे में भारतीय रेलवे और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। कुल 35,000 करोड़ की सौगातों में से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं केवल रेलवे से जुड़ी हैं:
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन प्रमुख सेक्शन राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे, जिससे माल ढुलाई में अभूतपूर्व तेजी आएगी।
- नई रेल लाइनें: वडोदरा और रतलाम के बीच तीसरी व चौथी रेलवे लाइन का शिलान्यास किया जाएगा।
- दोहरीकरण व उद्घाटन: विश्वामित्री-डभोई लाइन का दोहरीकरण, वडोदरा से टांडा नई लाइन का उद्घाटन, और प्रतापनगर से टांडा के बीच नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा का शुभारंभ होगा।
नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन और मुंबई रवानगी
वडोदरा के भव्य कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नवसारी के लिए रवाना होंगे। नवसारी में वे नवनिर्मित जिला बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
गुजरात के इन कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद पीएम मोदी सूरत एयरपोर्ट से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। मुंबई में वे ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2026’ में हिस्सा लेंगे और दुनिया भर से आए वित्तीय व तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वडोदरा और नवसारी शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रमुख सड़कों, होर्डिंग्स और ऐतिहासिक इमारतों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



