PM Modi Jalandhar Visit: जालंधर. पंजाब के लिए आज का दिन खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 4.30 बजे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे. वे वहां श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. उनके दौरे को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं.
Also Read This: जालंधर : PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी भरे ई-मेल, मोदी के दौरे का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने तैयारियों की कमान संभाली है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी राम सिंह, राजपाल संधू और सुखचैन सिंह गिल के अलावा जिले के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर भी डेरा सचखंड बल्लां का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. डीजीपी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Also Read This: बुलंदशहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6650 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दोपहर पहुंचेंगे मोदी
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान वे करीब 10 मिनट तक उपस्थित संगत को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री डेरे के कुछ पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे. फिर वे हेलीकॉप्टर से वापस आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

